गोरखपुर: नौका विहार में 1,111 दीपों से महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन

गोरखपुर के नौका विहार, तारामंडल में 29 सितंबर को गंगा समग्र द्वारा महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1,300 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और 1,111 दीप जलाकर गंगा संरक्षण का संकल्प लिया।