सलेमपुर के 13 गांवों में 1.30 करोड़ से संत रविदास मंदिरों और आंबेडकर प्रतिमाओं का विकास

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के 13 गांवों में संत रविदास मंदिरों और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण के लिए 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' की पहल पर यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा किया जाएगा।