काशी: दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान
काशी के दशाश्वमेध घाट पर पितृपक्ष की मातृ नवमी पर आगमन सामाजिक संस्था ने 10 हजार अजन्मी बेटियों के लिए पिंडदान और तर्पण किया। इस अनुष्ठान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।