देवरिया में आर्केस्ट्रा संचालकों से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई

देवरिया के भलुअनी कस्बे में दो आर्केस्ट्रा संचालकों से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को बिहार का लल्लन बताते हुए 10 दिन में रकम न देने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।