खरुआव गांव में हनुमान मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी

नगरा के खरुआव गांव में हनुमान मंदिर से मंगलवार सुबह 11 किलो का घंटा चोरी हो गया। पुजारी के पूजा पाठ के दौरान अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पूछताछ शुरू कर दी है।