देवरिया में दो युवकों की हत्या के मामले में 12 लोग उठाए गए, पुलिस को नहीं मिला सुराग

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में दशहरा की रात हुई दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।