गोरखपुर: 12 रेजीडेंट डॉक्टर सस्पेंड, पुलिसकर्मियों से हाथापाई का मामला
गोरखपुर के एम्स में 12 रेजीडेंट डॉक्टरों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। इनमें 6 इंटर्न भी शामिल हैं, जिन्हें होटल में जन्मदिन पार्टी के बाद सड़क पर मारपीट और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के मामले में सस्पेंड किया गया।