गाजीपुर: स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा को JCB ने मारी टक्कर, घायल

गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे एक 12 वर्षीय छात्रा आंशिक को JCB ने टक्कर मार दी। छात्रा के पैर में चोट आई है और उसका इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद JCB चालक फरार हो गया।