बलिया: 2.21 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सब्सिडी मिली
बलिया में दीपावली के अवसर पर 2,21,112 उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों में मुफ्त गैस सिलेंडर की सब्सिडी ट्रांसफर की गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में 10 महिलाओं को चेक वितरित किए और मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।