मऊ में नक्कटैया और मारीच वध कार्यक्रम के लिए 200 पुलिसकर्मी तैनात
मऊ में 15 अक्टूबर को होने वाले नक्कटैया और मारीच वध कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।