आजमगढ़: मदरसा जामिया नूरुल उलूम के 22 सदस्यों पर FIR, फर्जी दानपत्र का मामला
आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मदरसा जामिया नूरुल उलूम की मान्यता रद्द होने के बाद पूर्व और वर्तमान प्रबंध समिति के 22 सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। जांच में फर्जी दानपत्र और भूमि अभिलेखों में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।