बलिया में हत्या के प्रयास के आरोपी सत्यपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल
बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।