गोरखपुर में समाधान दिवस में 25 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के समाधान दिवस में 25 आवेदकों ने भूमि, भवन मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया और शेष शिकायतों पर एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया।