बलियारोजगार

बलिया के बैरिया में रोजगार मेले में 528 युवाओं का चयन, 26 कंपनियों ने किया साक्षात्कार

बैरिया में आयोजित रोजगार मेले में 1203 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 528 युवाओं का चयन किया गया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए। मेले में 26 कंपनियों ने भाग लिया।