देवरिया में 30 वर्षीय सिविल जज जागृति का निधन, न्यायिक जगत में शोक
देवरिया की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जागृति का 30 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं और उनके निधन से न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।