गाज़ीपुर: दादर एक्सप्रेस से टकराकर 32 वर्षीय महिला की मौत, तीन बच्चों का साया उठा
गाज़ीपुर के सादात रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से 32 वर्षीय साधना देवी की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गईं।