गाजीपुर में 4230 मीट्रिक टन यूरिया और 1815 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन

गाजीपुर में 182 सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों को 4230 मीट्रिक टन यूरिया और 101 केंद्रों को 1815 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।