आगरा से वाराणसी ले जाई जा रही चांदी की खेप में से 48 किलो की चोरी, पांच गिरफ्तार
आगरा में पुलिस ने चांदी की 48 किलोग्राम की खेप चोरी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चांदी की खेप इटावा के एक रेस्तरां में चोरी हुई थी, जिसमें से 16 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है।