बघौचघाट में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, महिला गिरफ्तार

बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा भरटोली में आबकारी विभाग और पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान 6 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान झून्नी देवी (46) के रूप में हुई है।