मऊ में शराब पीकर हंगामा करने वाले 7 उपद्रवियों की गिरफ्तारी
मऊ जिले की दक्षिण टोला पुलिस ने गुरुवार शाम को शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को औरंगाबाद डिहवा और रैनी मोहल्ले से हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया।