देवरिया: जालसाज ने युवक के खाते से उड़ाए 72 हजार रुपये, पुलिस कर रही जांच

देवरिया के देवकली गांव के निवासी राहुल कुशवाहा के बैंक खाते से जालसाज ने ओटीपी पूछकर 72 हजार रुपये निकाल लिए। राहुल गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनका सैलरी अकाउंट गाजियाबाद के एक्सिस बैंक में है।