आजमगढ़ के फरिहा गांव में 75 किलो गोमांस बरामद, चार के खिलाफ मुकदमा

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा करीब 75 किलो गोमांस बरामद किया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।