बलिया में 46 करोड़ से बनेगा 10 किमी का रिंग बंधा, कटान से बचाने की योजना

बलिया के शिवाल, गोपालनगर, वशिष्ठ नगर और मानगढ़ को सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए 46 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से 10 किमी लंबा रिंग बंधा बनाया जाएगा। बाढ़ विभाग ने गंगा और सरयू की कटान रोकने के लिए 300 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर तैयार किया है।