गोरखपुर में गोड़धोइया नाला का चौड़ीकरण, 92 करोड़ की परियोजना शुरू होगी
गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र में गोड़धोइया नाला की चौड़ाई 15 मीटर होगी, जिस पर जल निगम 92 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नाला का निर्माण रामगढ़ताल तक डेढ़ किलोमीटर लंबाई में होगा, जिससे वर्षा के समय ओवरफ्लो की आशंका कम होगी।