गोरखपुरशिक्षा

गोरखपुर विश्वविद्यालय के 75 साल की यात्रा पर पुस्तक और पुरानी पत्रिका का पुनर्प्रकाशन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी 75 साल की शैक्षणिक विरासत को सहेजने के लिए एक पुस्तक तैयार करेगा और बंद पड़ी पुरानी पत्रिका का पुनः प्रकाशन करेगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।