आजमगढ़ में जर्जर दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत
आजमगढ़ के अनंतपुर मोहल्ले में सोमवार शाम तेज आंधी के दौरान जर्जर दीवार गिरने से 6 साल की अलीना की मौत हो गई। बच्ची मलबे में दब गई, जबकि उसके साथ खेल रहा बच्चा बाल-बाल बच गया। प्रशासन ने मलबा हटवाने के लिए जेसीबी बुलवाई।