चित्रकूट के मानिकपुर में बरदहा नदी पर 14.92 करोड़ रुपये से बनेगा दीर्घ सेतु

चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में बरदहा नदी पर 14.92 करोड़ रुपये की लागत से दीर्घ सेतु का निर्माण होगा, जिससे 50 हजार ग्रामीणों को बरसात में आवागमन में राहत मिलेगी। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है।