देवरियाराजनीति

देवरिया में सैंथवार-मल्ल महासभा ने 2027 चुनाव के लिए चार विधानसभा सीटों पर मांगी दावेदारी

देवरिया में सैंथवार-मल्ल महासभा की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक भागीदारी की मांग उठाई गई। महासभा ने देवरिया सदर, रुद्रपुर, पथरदेवा और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्रों में से चार सीटों पर अपने प्रतिनिधियों को चुनावी मैदान में उतारने की अपील की।