गाजीपुर में टूटी पटरी से बड़ा रेल हादसा टला, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रोकी गई

गाजीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जमानियां और धीना स्टेशन के बीच पटरी टूटने से बड़ा रेल हादसा टल गया। पेट्रोलिंग स्टाफ की सतर्कता से एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोका गया और अस्थायी मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन 30 किमी प्रति घंटे की गति से बहाल किया गया।