आजमगढ़ में 15 सहकारी समितियों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी

आजमगढ़ जिले की 8 विकास खंडों की 15 सहकारी समितियों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी। हर समिति को 3 किलोवाट का सोलर पैनल मिलेगा, जिससे बिजली कटौती की समस्या का समाधान होगा और किसानों को सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी।