देवरिया: सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे आया व्यक्ति, चालक ने रोकी ट्रेन

मंगलवार दोपहर सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर भटनी से वाराणसी जा रही मालगाड़ी के आगे एक व्यक्ति आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जीआरपी ने व्यक्ति को ट्रैक से हटाया।