मीरजापुर के मुरघुरा गांव में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मीरजापुर के मुरघुरा गांव में एक दो फीट लंबा दुर्लभ पैंगोलिन घर में घुस गया, जिससे परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को सुरक्षित पकड़कर कुशियारा जंगल में छोड़ दिया।