बैरिया में कोचिंग छात्रा के घर से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
बैरिया में एक युवक ने कोचिंग में छात्रा की मां के सोने के हार की तारीफ सुनकर उसका पीछा किया और घर का पता लगाकर चोरी की। पुलिस ने आरोपी विकास पांडेय को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब चार लाख रुपये के आभूषण बरामद किए।