गाजीपुर का युवक वकालत छोड़ ड्रग्स सप्लाई करने लगा, 1.28 करोड़ की MD बरामद

दिंडोशी पुलिस ने गाजीपुर के शिवाजी जयप्रकाश सिंह (31) को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 680 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपी ने वकालत छोड़कर ड्रग्स सप्लाई का काम शुरू किया था और हर खेप पर 12 प्रतिशत कमीशन लेता था।