मऊ: युवक ने 35 किलोमीटर दौड़कर सांसद राजीव राय से गांव की समस्याएं बताईं
मऊ के जसड़ा गांव के हाशिम अहमद ने शुक्रवार को 35 किलोमीटर दौड़कर सांसद राजीव राय से मुलाकात की। उन्होंने गांव की खराब सड़कों, जर्जर विद्युत तारों और जलभराव की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की, जिस पर सांसद ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।