वाराणसी में ABVP का 'लोकतंत्र अपनाओ-अराजकता हटाओ' प्रदर्शन
वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को 'लोकतंत्र अपनाओ-अराजकता हटाओ' के नारे के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए अराजकता के प्रयासों का विरोध किया।