समस्तीपुर: बाया नदी में डूबे युवक का शव चार घंटे बाद मिला
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में बाया नदी में डूबे 35 वर्षीय राजीव कुमार साह का शव चार घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने निकाला। वह अपनी चाची के वर्षी क्रियाकर्म में स्नान करने गए थे, लेकिन निर्माणाधीन पुल के पास गहरे पानी में डूब गए।