वाराणसी में 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला, दो पर प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी में व्यवसाय में साझेदारी का झांसा देकर 17 लाख रुपये हड़पने के आरोप में अजय रावत और विश्वजीत भट्टाचार्य के खिलाफ कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर उन्हें धमकी दी गई।