देवरिया में भूमि विवाद में 13 लोगों पर केस, वकील के कमरे का सामान चुराने का आरोप
देवरिया में भूमि विवाद को लेकर हाजी इकबाल के चार बेटों समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने वकील राजेश मणि त्रिपाठी के कमरे का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।