मऊ: सोशल मीडिया पर महिलाओं को बदनाम करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र के अतरसांवा गांव में सलाउद्दीन ने शमीम पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी पत्नी और चार बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।