मऊरोजगार

मऊ में 25 महिलाओं से 38.64 लाख रुपये की ठगी का मामला

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव में 25 महिलाओं ने सरकारी नौकरी और रोजगार का झांसा देकर राकेश राम पर 38.64 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिलाएं एसपी और डीएम कार्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की मांग कर रही हैं।