आजमगढ़ में युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चाकू से हमला

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव में एक युवक को प्रेमिका के परिजनों ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया और चाकू से गुप्तांग काटने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।