रेवतीपुर में काली मां मंदिर में पूजा से रोकने का मामला, छह पर केस दर्ज

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर (नगदिलपुर) गांव में राजेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि छह लोग उन्हें काली मां मंदिर में पूजा-पाठ करने से रोक रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।