देवरिया में पुरानी रंजिश के चलते युवक को पिस्टल दिखाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अजय चौहान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस, एक चाकू और एक पंच बरामद हुआ है।