खुखुंदू में धान की फसल जबरन जोतने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
खुखुंदू के बैदौली गांव में धान की फसल को जबरन जोतने के मामले में पुलिस ने अनूप सिंह को गिरफ्तार किया है। पीड़ित रमापति गोड़ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।