बांसडीह में मोबाइल टॉवर से केबल चोरी करते युवक को गिरफ्तार किया गया
बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टॉवर से पावर केबल काटकर चोरी करने के आरोप में नदीम अख्तर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 मीटर कटी हुई केबल और एक बाइक बरामद हुई है, जिसकी कुल कीमत 21 हजार रुपये है।