बलिया में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, 49 करोड़ की धनराशि जारी

बलिया के चांददियर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह टर्मिनल यूपी-बिहार सीमा पर बनेगा, जिससे विभिन्न राज्यों के लिए बसों का संचालन आसान होगा।