बांसडीह में राशन वितरण में अनियमितता, कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

बांसडीह तहसील के नकहरा तिवारी गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पुलिस ने कोटेदार अजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में गोदाम से 133.95 क्विंटल खाद्यान्न गायब पाया गया, जबकि कार्डधारकों को पिछले तीन-चार महीनों से राशन नहीं मिला।