देवरिया में दो लाख रुपये उधार लेकर फर्जी चेक देने का मामला, केस दर्ज
देवरिया के रामनाथ निवासी लक्ष्य मणि त्रिपाठी ने अपने मित्र आशीष गुप्ता पर दो लाख रुपये उधार लेकर फर्जी चेक देने और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।