पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, यूपी में सभी कंप्यूटर सहायकों की आईडी बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी मतदाता पंजीकरण केंद्रों के कंप्यूटर सहायकों की ECINET लॉगिन ID तुरंत निष्क्रिय करें। जांच में 13,779 फॉर्म गलत तरीके से दर्ज होने की पुष्टि हुई है।